नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर सामने आया शरद पवार का बयान, बोले- यह राजनीति से प्रेरित है

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2022

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को पार्टी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी मामले बड़ा बयान दिया है। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि नवाब मलिक के खिलाफ गलत तरीके से और राजनीतिक उद्देश्यों से कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि नवाब मलिक को अदालत ने झटका देते हुए उनकी हिरासत 7 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता को दाऊद इब्राहिम से जुड़े धन शोधन मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 

उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम एक्टिविस्ट उन्हें डेविड का पार्टनर कहता नजर आया। ये आरोप तब लगाए जा रहे हैं जब कोई कारण नहीं है। एक बार मुझ पर भी यही आरोप लगाया गया था, ये लोग इस तरह से माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। कोई चिंता नहीं है।

शरद पवार ने ट्वीट करके यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कैबिनेट से हटाने की मांग की जा रही है। नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन सिंधुदुर्ग से हमारे पुराने सहयोगी नारायण राणे को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला नहीं देखा गया था। 

इसे भी पढ़ें: राकांपा नेता ने नवाब मलिक को लेकर कहा, किसी मंत्री का इस्तीफा मांगना अनिवार्य नहीं है 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कल पुणे आ रहे हैं। शायद वे इसका खुलासा करेंगे। नारायण राणे के लिए अलग मानदंड और नवाब मलिक के लिए अलग मानदंड दिखाता है कि यह राजनीति से प्रेरित है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में उतार-चढ़ाव, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

INDIA Bloc Rally: शाम 5 बजे की डेडलाइन और कड़े नियम, Delhi Police ने Ramlila Maidan के लिए तय की शर्तें

Yuvraj Singh के 12 गेंद वाले रिकॉर्ड पर Abhishek Sharma बोले, वैसी T20 बल्लेबाजी करना आसान नहीं

Maharashtra के 304 तालुकों में सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹5000