बेहतर इलाज के लिए नवाज शरीफ को ले जाया जा सकता है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

लाहौर। बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बेहतर इलाज के लिए अगले सप्ताह लंदन से अमेरिका ले जाया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। शरीफ को 19 नवंबर को इलाज के लिए एक एयर एंबुलेंस के माध्यम से पाकिस्तान से लंदन ले जाया गया था।

लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। यह चार सप्ताह की अवधि डॉक्टरों की सिफारिश पर बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रभावी, नतीजा केंद्रित क्षेत्रीय सहयोग में विश्वास रखता है: इमरान खान

‘डॉन’ ने शरीफ के परिवार से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा कि नवाज शरीफ 16 दिसंबर को बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं।’’पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सुप्रीमो कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर