Pakistan लौटने पर नवाज शरीफ को मिली राहत, स्टील मिल मामल में सजा निलंबित

By रितिका कमठान | Oct 24, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नवाज शरीफ बीते चार वर्षों से लंदन में थे। चार वर्ष के लंबे अंतराल के बाद वो फिर से पाकिस्तान लौटे है। इसी बीच पाकिस्तान में नवाज शरीफ को स्टील मिल मामले में बड़ी राहत मिली है।

नवाज ने दिया ये बयान

स्व-निर्वासन में चार साल बिताने के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनकी इच्छा प्रतिशोध की राजनीति करने की नहीं है, बल्कि वह देश को मुश्किल आर्थिक हालात से निकालकर विकास की राह पर दोबारा ले जाना चाहते हैं।

लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष 73 वर्षीय शरीफ ने देश के खराब आर्थिक हालात पर अफसोस जताया और पाकिस्तान को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल