नवाजुद्दीन की भतीजी ने उनके भाई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

By अंकित सिंह | Jun 03, 2020

मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में है। इससे पहले भी वह लगातार चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उनकी मुश्किलें तब बढ़ गई थी जब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का कानूनी नोटिस भेजकर गुजारा भत्ता और तलाक की मांग की थी। एक बार फिर अब नवाज़ुद्दीन सिद्धकी अपने परिवारिक मामले को लेकर चर्चा में आ गए है। खबर यह है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने उनके भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नवाजुद्दीन की भतीजी ने नई दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में साइकिल पर घूमने निकले सलमान खान और जैकलीन, पनवेल के रास्ते हैं खतरनाक

नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के भाई मीनाज पर उनकी भतीजी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं 2 साल के थी तो मेरे अब्बू और अम्मी का तलाक हो गया था। इस तलाक के बाद दोनों अलग-अलग रहकर नौकरी कर रहे थे। नवाजुद्दीन की भतीजी ने कहा कि तलाक के बाद मेरे अब्बू ने दूसरी शादी कर ली और हमें अकेला छोड़ दिया। ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने चाचा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बात उस समय की है जब वह 9 साल की थीं। उस वक्त वे अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। उस दौरान उन्हें बहुत ज्यादा टॉर्चर किया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे चाचा ने जो किया वह गलत था इसका एहसास मुझे बड़े होने पर हुआ।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के साथ बहन शाहीन ने शेयर की एक बेदह प्यारी तस्वीर, दोनों की दिखी क्यूट बॉडिंग

नवाज की भतीजी ने आगे बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज किया है और उनके ससुराल वाले को भी परेशान किया जा रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने कहा कि मेरे ससुराल वालों के खिलाफ झूठे केस दायर किए जा रहे हैं। हर 6 महीने में मेरे पापा केस फाइल करते है। लेकिन इस मामले को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनकी कभी मदद नहीं की है। उन्होंने कहा कि अब मुझे यकीन हो रहा है कि शायद मेरी शिकायत के बाद वह कुछ ना कुछ जरूर करेंगे। अपने पति के बारे में बताते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने कहा कि वे बहुत ही सपोर्टिव है। मेरे पास हर शारीरिक हिंसा के सबूत है जो मैंने अपने पति को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सारे परेशानियों को बड़े पापा को बताया था लेकिन उन्होंने कहा था कि चाचा है वह ऐसा नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: क्या 15 अगस्त पर मिलेगी सिनेमाघरों को फिल्म रिलीज करने की 'आजादी'?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी के आरोप पर उनकी पत्नी ने भी तंज कसा है। आलिया सिद्दीकी ने ट्वीट कर लिखा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। भगवान का शुक्रिया है कि मुझे इतना सपोर्ट पहले ही मिल रहा है। आगे और भी बहुत खुलासे होने वाले हैं जो सभी को चौंका देंगे कि मैं अकेली नहीं हूं जो चुपचाप इस परिवार में झेल रही थी। देखते हैं कि कितना सच पैसे के बल पर खरीदा जा सकता है और आखिर कितने लोगों को वह रिश्वत देंगे।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी