नक्सलवाद की आ चुकी है शामत! सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पप्पू लोहरा समेत दो नामी नक्सलियों को किया ढेर

By रेनू तिवारी | May 24, 2025

सुरक्षा बलों ने शनिवार को लातेहार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत इच्छाबार इलाके में सुबह-सुबह मुठभेड़ के बाद झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और उसके दूसरे नंबर के नेता प्रभात गंगू को मार गिराया। JMM, CPI माओवादियों का प्रतिबंधित गुट है। इसकी पुष्टि करते हुए लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने कहा, "लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था, जबकि गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम था। जवाबी फायरिंग में ये दोनों मारे गए। एक इंसास राइफल बरामद की गई। हथियारों और गोला-बारूद की तलाश जारी है।"

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए।

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने कहा, ‘‘सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।’’ पुलिस ने बताया कि लोहरा और एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। इसने कहा कि लोहरा के अलावा मारे गए दूसरे नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें: Colonel Sofiya Qureshi के खिलाफ टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मंत्री Vijay Shah ने तीसरी बार माफी मांगी, कहा- भाषाई त्रुटि के कारण जुबान फिसली!

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस ने कहा, ‘‘माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों के कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है