नक्सली हमला: राजनाथ ने महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हुए नक्सली हमले के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। हमले में 15 सुरक्षा कर्मियों और एक नागरिक की मौत हुई है। राजनाथ ने हमले को कायराना और हताशापूर्ण कार्रवाई करार दिया। गृह मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की, जिन्होंने उन्हें घटना की जानकारी दी।

राजनाथ ने एक बयान में कहा, गढ़चिरौली में महाराष्ट्र के पुलिस कर्मियों पर हमला कायराना और हताशापूर्ण कार्रवाई है। हम राज्य सरकार को हर प्रकार से सहायता मुहैया करा रहे हैं। गृह मंत्रालय राज्य प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है।

इसे भी पढ़ें: समाज को बांटने में लगा है विपक्ष, मोदी बोले- महामिलावट की मंशा से बचकर रहें

गृह मंत्री ने कहा कि देश को पुलिसकर्मियों की बहादुरी पर गर्व है और देश की सेवा के लिये उनका सर्वोच्च बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा,  मैंने गढ़चिरौली में हुई इस दर्दनाक घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की है और पुलिस के वीर जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह