By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2024
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दलेर गांव निवासी कुम्मेश कुंजाम का शव सुबह भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका-टिंदोडी मार्ग पर मिला।