नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक के आधार पर 45 वर्षीय ग्रामीण की उसके घर से खींचकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि मारे गए ग्रामीण का पुलिस से कोई संबंध नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मसपुर गांव में रविवार रात नक्सलियों ने शालूराम पोटाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे 15 से 20 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली शालूराम पोटाई के घर पहुंचे और उसे खींचकर घर से बाहर निकालने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने डाक मतपत्रों की पहले गिनती की घोषणा पर खुशी जताई

अधिकारी ने कहा, ‘‘विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए दो महीने पहले मसपुर गांव में एक पुलिस शिविर स्थापित किया गया था। शिविर खुलने के बाद, सोनपुर गांव से मसपुर तक एक सड़क बनाई गई और मेटानार नाले पर एक पुलिया भी बनाई गई। दो दिन पहले मसपुर से होराडी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया।’’ उन्होंने कहा कि गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के एक दिन बाद नक्सलियों ने एक निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी, जिससे साफ पता चलता है कि वे क्षेत्र में अपनी जमीन खोने से डरते हैं और विकास कार्यों में बाधा डालना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस