2026 तक नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा, बीजापुर मुठभेड़ पर आया Amit Shah का बयान

By एकता | Feb 09, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा। शाह ने बीजापुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के कारण देश के किसी भी नागरिक को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी।

अमित शाह ने रविवार को अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।'

शाह ने आगे कहा, 'मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।'

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Encounter । दो जवान शहीद, 31 नक्सली ढेर, बीजापुर एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सली

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, ‘जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, दोनों खतरे से बाहर हैं। 2 जवान शहीद हो गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।'

प्रमुख खबरें

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड