Haryana में जीत के बाद PM Modi से मिले Nayab Singh Saini, कांग्रेस पर किया बड़ा वार

By अंकित सिंह | Oct 09, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत के एक दिन बाद, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक बनाई है। पीएम आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सैनी ने कहा, इस बड़ी जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है, जिन्होंने पिछले 10 साल में ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाईं, जिनसे गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को फायदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के कीचड़ में फंसी हुई पार्टी है। वे कांग्रेस से आगे हैं। AAP और कांग्रेस के बीच एक समझौता है - वे सीट बंटवारे के मुद्दे पर लड़े, अन्यथा वे लोकसभा चुनाव में एक साथ थे। सैनी ने आगे कहा कि जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस भ्रष्ट है और आप उससे भी अधिक भ्रष्ट है। यदि हम कहते हैं कि कांग्रेस अधिक भ्रष्ट है तो आम आदमी पार्टी भ्रष्ट है, तो दोनों एक जैसे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बड़ी जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है जिन्होंने पिछले 10 सालों में ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाईं जिनसे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं को फायदा हुआ है। उनकी योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में हार पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संघर्ष जारी रखेंगे, जम्मू-कश्मीर की जनता का जताया आभार

सैनी ने कहा कि यह जीत पीएम की नीतियों और पीएम मोदी के प्रति लोगों के प्यार और स्नेह का नतीजा है। मैं हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभारी हूं। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले नली - मैंने 4 दिन पहले कहा था कि सभी सर्वे कांग्रेस के पक्ष में थे, वे माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे कि - कांग्रेस सत्ता में आ रही है। लेकिन, मैंने कहा है कि हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में इन 10 वर्षों में इतना काम किया है कि जनता हमें जिताएगी। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, मेरा संसदीय बोर्ड और विधायक अपना नेता चुनेंगे और आदेश देंगे संसदीय बोर्ड की बात सभी को स्वीकार होगी। पर्यवेक्षक आएंगे और देखेंगे कि क्या करना है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ