By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2021
नयी दिल्ली। नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 1,101 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 81 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 79.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,971 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में शेयर 84 प्रतिशत बढ़कर 2,026.90 रुपये पर पहुंच गए।