एनबीए सीजन जल्द होगा शुरू,व्यक्तिगत ट्रेनिंग करने लौटे खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

लंदन। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की टीम सुविधाएं शुक्रवार से उन स्थानों पर खिलाड़ियों की व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए खुलेंगी जहां राज्य और स्थानीय सरकारों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी है। यह 2019-2020 एनबीए सत्र को दोबारा शुरू करने की ओर बढ़ाया गया छोटा सा पहला कदम है। उटाह के रूडी गोबर्ट को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद 12 मार्च को एनबीए सत्र को निलंबत कर दिया गया था। लीग ने हालांकि अभी वापसी की कोई समय सीमा तय नहीं की है।

उटाह जैज के बास्केटबॉल संचालन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डेनिस लिंडसे ने क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘हम रोमांचित हैं... खेल दोबारा शुरू करने की दिशा में पहला कदम उठाकर। हमें प्रतियोगिताओं की कमी खेल रही है। हमें मित्रता की कमी खल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। सबसे बड़ा लक्ष्य खिलाड़ियों और स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है कि वे पूरी सुरक्षा के साथ हमारी ट्रेनिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान