NCB के अधिकारियों ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर छह को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

बेंगलुरु।  स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अलग-अलग घटनाओं में दो बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार कर तीन किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली सिंथेटिक ड्रग्स तथा चरस बरामद की। पहली घटना में एनसीबी के हैदराबाद सब जोन के अधिकारियों ने एक पार्सल पकड़ा और उसमें से तीन किलोग्राम मादक पदार्थ (स्यूडोएफ्रेडिन) बरामद किया जो स्कर्ट की किनारी में छिपाकर रखी गई थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

एनसीबी बेंगलुरु की जोनल इकाई के निदेशक अमित घावटे ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “प्रतिबंधित सामग्री को अच्छी तरह से सील कर छिपाया गया था ताकि पकड़ में न आ सके।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल का झलका दर्द, कहा - पहली बार देखी है राज्य में ऐसी स्थिति

पार्सल को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाना था।” एजेंसी ने पदार्थ भेजने वाले को चेन्नई से गिरफ्तार किया। दूसरी घटना में बेंगलुरु के देवनहल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जब वे मादक पदार्थों को लेकर हैदराबाद जा रहे थे। एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि आरोपी विशाखापत्तनम, बिहार और हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पांचवां आरोपी उच्च गुणवत्ता वाली चरस की आपूर्ति करता है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की