एनसीबी ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स मामले के सक्रिय समूह के सदस्य हैं रिया चक्रवर्ती और शौविक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती द्वारा बंबई उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिकाओं का विरोध किया है। एनसीबी ने सोमवार को अदालत में पेश हलफनामे में कहा कि रिया और शौविक नामचीन हस्तियों तथा ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े मादक पदार्थों के सक्रिय समूह के सदस्य हैं। एनसीबी ने कहा कि दोनों ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दिया और वित्तीय मदद पहुंचाई। हलफनामे में कहा गया है कि इसीलिये एजेंसी ने उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की कठोर धारा 27ए के तहत मामला दर्ज किया है। पिछली सुनवाई के दौरान रिया और उनके भाई ने इस मामले में उपरोक्त धारालगाने का विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

ED ने NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर की छापेमारी

UNDP की उत्थान पहल से 42 हजार कचरा कामगार बने पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी

Gael Monfils ने 40वें जन्मदिन पर रचा इतिहास, US Open के दूसरे दौर में पहुंचे

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे