NCB ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में 111 किलोग्राम गांजा जब्त किया, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

मुबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का 111 किलोग्राम गांजा जब्त करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनसीबी की मुंबई स्थित क्षेत्रीय इकाई के एक अधिकारी के अनुसार पुणे का यह गिरोह ओडिशा से तस्करी करके लाए गए गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों को मुंबई तथा पुणे के लोगों तक पहुंचाने के अवैध धंधे में शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में बीजेपी नेता की हत्या के दो फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अहमदनगर जिले में पाथर्डी के समीप गांजा की खेप जब्त की गई और चार संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी के जांच दल ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गयी गाड़ियां भी जब्त कर लीं और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला