सुशांत की मौत-ड्रग्स- महाराष्ट्र की राजनीति का कनेक्शन? एनसीबी ने कांग्रेस पार्षद के बेटे को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

बेंगलुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे को समन जारी किया है। एजेंसी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एनसीबी ने यशास के को सोमवार को मुंबई में तलब किया है। एनसीबी ने दो सितंबर की तारीख वाले अपने नोटिस में कहा कि मादक पदार्थ से संबंधित मामले में बीबीएमपी पार्षद एस केशवमूर्ति के बेटे यशास से पूछताछ करने के लिए पर्याप्त आधार है।

इसे भी पढ़ें: सुभाष घई की 'हीरो' के लिए जैकी श्रॉफ नहीं बल्कि संजय दत्त थे पहली पसंद, इस वजह से किया था फिल्म से बाहर

इस कार्रवाई के बाद हरकत में आयी राज्य की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने कन्नड फिल्म अभिनत्री रागिनी द्विवेदी को बड़ी पार्टियों में मादक पदार्थोँ की आपूर्ति करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस बीच, बेलगावी से 123 किलोग्राम गांजा जब्त कर इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को यह गांजा अलग-अलग लोगों से बरामद किया गया।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR