एनसीडीएफआई ने गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ (एनसीडीएफआई) ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को नवंबर या दिसंबर में गंगटोक में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया है। शाह को एनसीडीएफआई के अध्यक्ष मंगल जीत राय ने निमंत्रण दिया है, जिन्होंने सोमवार को उनसे मुलाकात की थी। राय ने एक बयान में कहा कि गृह मंत्री ने निमंत्रण को शालीनता से स्वीकार कर लिया। सम्मेलन का आयोजन भारतीय डेयरी सहकारिता क्षेत्र की जिजीविषा - चुनौतियों और अवसरों की खोज विषय पर किया जा रहा है ताकि डेयरी सहकारी क्षेत्र में विभिन्न रुझानों पर चर्चा की जा सके और इस क्षेत्र के लिए भविष्य की नीति की दिशा तय की जा सके।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने हमारे रिश्तेदार को मार डाला, हमें उससे अब कोई उम्मीद नहीं हैं: अफगान शरणार्थी

यरी क्षेत्र, गांवों में लाखों घरों को आजीविका प्रदान करती है और शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्ता वाले दूध एवं दूध उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करती है। एनसीडीएफआई देश में डेयरी सहकारी समितियों का एक शीर्ष निकाय है जिसका प्रतिनिधित्व राज्य सहकारी डेयरी संघों और भारत सरकार द्वारा किया जाता है। एनसीडीएफआई डेयरी, तेल और अन्य संबंधित सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के एक समर्पित उद्देश्यों के साथ समन्वय, वकालत, नेटवर्किंग, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और परामर्श के माध्यम से राज्य सहकारी महासंघों एवं संघों के प्रयासों की पूरक संस्था है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग

Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी