कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवाला कार्रवाई का निर्देश, Amazon की आपत्ति खारिज हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

मुंबई।राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के खिलाफ दिवाला समाधान कार्रवाई शुरू करने की बैंक ऑफ इंडिया की अपील को स्वीकार कर लिया है। न्यायाधिकरण ने इस बारे में अमेजन की आपत्ति को खारिज कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया की अपील को स्वीकार करते हुए एनसीएलटी ने विजय कुमार अय्यर को एफआरएल का समाधान पेशेवर (आरपी) नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: मस्क-ट्विटर विवाद : न्यायाधीश ने सुनवाई अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की

एफआरएल ने बैंक ऑफ इंडिया के कर्ज के भुगतान में चूक की थी। इसके बाद इस साल अप्रैल में बैंक एफआरएल के खिलाफ एनसीएलटी में गया था। वहीं 12 मई को अमेजन ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता की धारा 65 के तहत इस मामले में हस्तक्षेप की अपील दायर की थी। अमेजन ने कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा था कि बैंक ऑफ इंडिया और एफआरएल के बीच साठगांठ है। अमेजन ने कहा था कि अभी इस मामले में दिवाला कार्रवाई शुरू करना उसके अधिकारी के साथ ‘समझौता’ होगा।

प्रमुख खबरें

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया