महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद राकांपा ने लगाया भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा के प्रसाद लाड से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रकांत हांदोरे की हार के बाद राकांपा ने भाजपा पर ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाया। वहीं शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अधिकारों का दुरुपयोग करके जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस का कहना है कि अगर उसके विधायकों ने हांदोरे के लिए वोट नहीं किया तो इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते। कांग्रेस के दो प्रत्याशियों में से भाई जगताप को जीत मिली है लेकिन हांदोरे भाजपा प्रत्याशी लाड से हार गए जो कि राज्य की सत्तारूढ़ एमवीए सरकार के लिए एक झटका है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

शिवसेना के वरिष्ठ नेता विनायक राउत ने कहा कि भाजपा के (पांचवें) उम्मीदवार को सिर्फ इसलिए जीत मिली है क्योंकि भाजपा ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। राकांपा के दो उम्मीदवारों को उसके संख्या बल 51 के मुकाबले 57 वोट मिले हैं। राकांपा नेता जयंत पाटिल का कहना है कि जीत शरद पवार नीत पार्टी में विधायकों की एकजुटता दिखाती है।

कांग्रेस की हार के संबंध में सवाल करने पर पाटिल ने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में कल पता चलेगा। जिन लोगों ने खरीद-फरोख्त की होगी, वे धीरे-धीरे सामने आ जाएंगे।’’ राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ धन और ईडी के बल पर जीती है। कांग्रेस उम्मीदवार की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि उनके उम्मीदवार को पार्टी विधायकों ने वोट नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video