महाराष्ट्र: NCP की बैठक खत्म, अजित पवार बोले- उद्धव ठाकरे के साथ अंत तक खड़े रहेंगे

By अंकित सिंह | Jun 23, 2022

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एनसीपी नेताओं की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने संवाददाताओं को संबोधित किया। अजित पवार ने कहा कि इस सरकार को बचाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, उसे करने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे विधायक हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे के साथ अंत तक खड़े रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि एनसीपी ने कभी भी किसी भी काम में अड़ंगा नहीं लगाया। ये आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्धव ठाकरे इस संकट को सुलझा लेंगे। महा विकास आघाडी छोड़ने के संजय राउत के बयान पर अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया है, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि सरकार बचाने की जिम्मेदारी तीनों दलों की है। जब अजित पवार से पूछा गया कि इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अभी तक तो ऐसा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं। छगन भुजबल ने कहा कि हम सीएम उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और अंतिम क्षण तक उनका समर्थन करेंगे। हमारे पास सरकार के लिए नंबर हैं क्योंकि शिवसेना के किसी विधायक ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही शिवसेना ने किसी को पार्टी से निष्कासित किया है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र