राकांपा ने विद्या चव्हाण को महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। राकांपा ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने इस नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान मूल्य वृद्धि और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी।

इसे भी पढ़ें: भतीजे से अलग होंगे चाचा के रास्ते, शिवपाल करेंगे प्रसपा का पुनर्गठन, सरकार के समक्ष रखेंगे जनता की परेशानियां

खान ने नागपुर, अमरावती, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण, ठाणे और उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्रों के लिए महिला इकाई की संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की भी घोषणा की। बयान में कहा गया है कि पार्टी अतीत में महिला इकाई के लिए जिला प्रमुखों को नियुक्त कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है कि उसने संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की है।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील