NCP प्रमुख Sharad Pawar का BJP पर हमला, कहा- PM Modi की Nehru से कोई बराबरी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप)के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना जवाहरलाल नेहरू से किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नहीं भूल सकते। पवार ने राकांपा(शप)के27वें स्थापना दिवसकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं और ऐसी छवि बनाई गई है कि उनके जैसा कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।’’

ऑपरेशन ब्लू स्टार इंदिरा गांधी का एक बलिदान था। सिखों ने देश की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा के लिए सीमाओं पर काम किया है। कुछ लोगों ने अलग रास्ता चुना। कुछ घटनाएं हुईं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। इंदिरा गांधी ने देश की प्रतिष्ठा और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया।’’ महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को ‘काला दिवस’ करार देकर और 1984 की सेना की कार्रवाई की तुलना अफ़गान शासक अहमद शाह अब्दाली के हमले से करके राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

विपक्षी दलों ने महाजन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। भाजपा नेता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को सिख समुदाय के पवित्र स्थल पर ‘सैन्य हमला’ करार देते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जबरन सेना को पंजाब और उस पवित्र परिसर के भीतर भेजा था।

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व