निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए उपवास पर गए NCP प्रमुख शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि राज्यसभा के आठ सदस्यों के निलंबन के विरोध में वह मंगलवार को एक दिन का उपवास रख रहे हैं। कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरानरविवार कोसदन में उपसभापति के साथ “दुर्व्यवहार” करने के लिए सांसदों को वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने उपसभापति के आचरण और मोदी सरकार के प्रति क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने दावा कि आठों सांसदों को उनके विचारों की अभिव्यक्ति के लिए निलंबित किया गया। पवार ने कहा कि उपसभापति ने सदन के नियमों को प्राथमिकता नहीं दी।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत