राकांपा प्रमुख कोरेगांव-भीमा जांच आयोग के समक्ष 23-24 फरवरी को नहीं हो सकेंगे हाजिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कोरेगांव-भीमा जांच आयोग को सूचित किया है कि वह 23-24 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को एक वीडियो बयान जारी करके यह जानकारी दी। मलिक ने साथ ही कहा कि भविष्य में पवार जांच आयोग के समक्ष निश्चित रूप से उपस्थित होंगे। कोरेगांव-भीमा जांच आयोग ने इस महीने की शुरुआत में पवार को 23 और 24 फरवरी को हाजिर होने को कहा था। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित युद्ध स्मारक के पास जनवरी 2018 में हुई हिंसा के सिलसिले में सबूत जुटाने के मकसद से आयोग ने पवार को उपस्थित होने को कहा था। इसके पहले समिति (पैनल) ने वर्ष 2020 में पवार को तलब किया था, लेकिन वह कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण इसके समक्ष उपस्थित नहीं हो सके थे। मलिक ने कहा, आयोग ने पवार साहब को अपने समक्ष हाजिर होने के लिए कहा था, उन्होंने आयोग को लिखित में बता दिया है कि वह इस बार उसके समक्ष हाजिर नहीं हो पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत, 4,800 से अधिक अब भी लापता

Love Horoscope For 2 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 2 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Drishyam से Shaitaan तक - क्या अजय देवगन का स्टारडम उधार की कहानियों पर चल रहा है?