नासिक सीट पर NCP का दावा बरकरार, भुजबल का बड़ा बयान, गोडसे को उम्मीदवारी मिलेगी तो...

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2024

नासिक लोकसभा क्षेत्र में महायुतिचा के बीच मामला अभी भी तय नहीं हुआ है। शुरुआत में या बीच में ही निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी मंत्री छगन भुजबल की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। तभी भुजबल ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। लेकिन फिर वो पीछे हटते नजर आए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भुजबल के हटने के बाद सुलझ जाएगी नासिक में दरार? अभी भी महायुति ने इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बीच भुजबल ने आज बड़ा बयान दिया है। भुजबल ने कहा है कि नासिक लोकसभा सीट पर एनसीपी का दावा बरकरार है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha चुनाव प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच मुकाबला : Ajit Pawar

कुछ लोगों को डर है कि भुजबल के आने से मराठा समाज नाराज हो जाएगा। हम मराठा आरक्षण के कभी विरोधी नहीं थे, हम अलग से आरक्षण देने के भी विरोधी नहीं हैं। लेकिन भुजबल ने कहा है कि ओबीसी में घुसपैठ नहीं होने दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई