NCP नेता ने की अंजलि दमानिया के नार्को टेस्ट की मांग, कहा- अजित पवार की छवि खराब करने के लिए ली सुपारी

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

एनसीपी नेता उमेश पाटिल ने कहा कि अंजलि दमानिया एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अंजलि दमानिया केवल पुणे घटना के बारे में ही क्यों बात कर रही हैं। महाराष्ट्र में पानी की कमी है। वह बात क्यों नहीं कर रही हैं इसके बारे में? अंजलि दमानिया ने अजित पवार की छवि खराब करने के लिए किसी से 'सुपारी' ली है। अंजलि दमानिया का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए कि उन्होंने किससे 'सुपारी' ली है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होने पर BJP को सबसे अधिक सीट मिलेंगी: Fadnavis

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे कार दुर्घटना मामले में एक समिति गठित की है जो किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के सदस्यों के आचरण की जांच करेगी और यह देखेगी कि क्या मामले में आदेश जारी करते हुए नियमों का पूर्णत: पालन किया गया था। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने पिछले सप्ताह पांच सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि इसका नेतृत्व विभाग का उपायुक्त पद का एक अधिकारी कर रहा है और इसके अगले सप्ताह तक अपनी रिपोर्ट सौंपने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप