NCP नेता रोहित पवार का अजित पवार को लेकर आया बयान, कहा- उनके पास थी खास शक्ति

By रितिका कमठान | Jul 16, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उथल पुथल फिर देखने को मिल रही है। 15 जुलाई को महाराष्ट्र में अजित पवार खेमे के नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की है। इस दौरान नेताओं ने दावा किया कि शरद पवार से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए ये मुलाकात हुई है।

इसी बीच विधायक रोहित पवार ने बड़ा बयान दिया है। एनसीपी नेता ने अजित पवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अजीत पवार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब अजीत दादा पवार हमारे साथ थे तो वो तत्काल निर्णय लिया करते थे। उनमें तुरंत निर्णय लेने की शक्ति थी, जो बेहद खास थी।

उन्होंने कहा कि शिंदे गुट और अजित पवार के बीच की लड़ाई से सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को ही होने वाला है। एनसीपी में जारी बगावत और इस लड़ाई का लाभ भाजपा उठाएगी। उन्होंने कहा कि कई महीनों के बीतने के बाद भी अब तक महाराष्ट्र में पोर्टफोलियो तय नहीं किए गए है। नेताओं को मंत्रालय नहीं बांटे गए है, जिससे कामकाज अटका पड़ा है। काम काज ना होने से राज्य की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि 1999 में शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी पार्टी में हाल ही में टूट देखने को मिली है जब 2 जुलाई को अजित पवार ने अपने ही चाचा की पार्टी से बगावत कर दी थी। बगावत करने के बाद वो महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के गठबंधन के साथ मिल गए थे। बता दें कि ये दूसरा मौका है जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार गद्दी संभाल रहे है। इससे पहले वो वर्ष 2019 में भी कुछ समय के लिए उपमुख्यमंत्री बन चुके है।

एनसीपी नेताओं ने की मुलाकात

शरद पवार से मिलने के लिए रविवार को अजित पवार समेत हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे और दिलीप वलसे पाटिल भी वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। बैठक के बाद राकांपा के राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार उन सबके लिए एक आदर्श की तरह हैं और वे आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मिले। अजित खेमे में शामिल पटेल ने कहा, ‘‘हमने उनसे (शरद पवार से) राकांपा को एकजुट रखने का अनुरोध किया। हमने उनसे अगले कुछ दिनों में हमारे अनुरोध के बारे में सोचने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए भी कहा। उन्होंने चुपचाप हमारी बात सुनी, लेकिन कुछ नहीं कहा।’’ 

उन्होंने कहा कि अजित पवार खेमे के मंत्रियों ने शरद पवार से पहले से समय नहीं लिया था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह (शरद) वहां मौजूद हैं, तो वे सीधे चव्हाण सेंटर आ गए। बैठक पर टिप्पणी करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, ‘‘अजित पवार गुट अभी भी शरद पवार को अपना नेता मानता है। किसी वरिष्ठ नेता से मिलने में कुछ भी गलत नहीं है।’’ शरद पवार खेमे के सूत्रों ने बताया कि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राकांपा के मुख्य सचेतक (शरद पवार खेमा) जितेंद्र आव्हाड भी वाई बी चव्हाण सेंटर पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ