राकांपा नेताओं को शरद पवार की पार्टी को ‘तोड़ने’ के लिए कहा गया : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2024

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को तोड़ने का काम सौंपा है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि विपक्षी पार्टी से नाता तोड़ने वाले व्यक्ति को अपने कृत्य पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री बनने के लिये राजग के सहयोगी दल के पास छह सांसद होने चाहिये, इसलिये राकांपा को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है।

राउत ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार को राकांपा (एसपी) के पांच सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए कहा है। इसके बाद ही राकांपा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।’’

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के लोकसभा में आठ सांसद हैं, जबकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता वाली राकांपा का एक सदस्य है। राउत ने कहा, ‘‘जो लोग पार्टी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं वे (शरद) पवार साहब को नहीं, बल्कि महाराष्ट्र को हरा रहे हैं।’’

राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने संपर्क करने पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मीडिया के एक वर्ग में जारी की गयी, ऐसी खबरें झूठी और मनगढ़ंत हैं, कि उनकी पार्टी भाजपा नीत गठबंधन में शामिल होने या अजित पवार के खेमे से हाथ मिलाने की योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प