मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी राज्य स्तरीय बैठक 4 और 5 नवंबर को महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में होगी। राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक में राज्य के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। पाटिल ने कहा, आज की बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी निकाय एवं स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। हमने पार्टी के कुछ आंतरिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।