NCP विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के चलते निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते यहां शनिवार को निधन हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के पंढ़रपुर-मंगलवेधा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भालके की आयु 60 वर्ष थी। एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के चलते उन्हें नौ नवंबर को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक चिकित्सक ने बताया कि 30 अक्टूबर को भालके के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के बाद वह घर लौट गए थे। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल