राकांपा ने पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, Smriti Irani पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने रविवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर हिरासत में ले लिया। देश के शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

इस बीच, राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने इस मुद्दे पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया, ‘‘स्मृति ईरानी, ये हमारी महिला पहलवान हैं, आप देखें कि उनके साथ कैसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आप भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं, क्या आपका कर्तव्य नहीं है कि आप उनकी रक्षा करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। हम आपको केवल राहुल गांधी से जुड़े मुद्दों पर ही बोलते हुए क्यों पाते हैं।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!