NCP अध्यक्ष शरद पवार पहुंचे सतारा, पार्टी में फूट के बाद रैली को संबोधित कर देंगे कड़ा संदेश

By रितिका कमठान | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार एक्शन मोड में आ गए है। अजित पवार द्वारा पार्टी से बगावत किए जाने और पार्टी छोड़ शिवसेना का हाथ थामने के बाद अब शरद पवार अपना दमखम दिखाने उतर गए है।

इससे पहले शरद पवार ने महाराष्ट्र में हए राजनीतिक उलट फेर पर टिप्पणी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे महाराष्ट्र की जनता पर भरोसा है। राज्य में जो उलटफेर हुआ है उसकी मुझे परवाह नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो कराड और यशवंतराव की समाधि पर जाएंगे।

आज होगी बैठक

उन्होंने कहा कि इस दिन वो खास बैठक में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वो जितना अधिक हो सकेगा यात्रा करेंगे और लोगों के बीच जाकर अपने जनसंपर्क को मजबूत करेंगे। शरद पवार ने आगे कहा कि एक समय था जब मेरे साथ 56 विधायक हुआ करते थे, जिनमें से 50 ने मेरा साथ वर्षों पहले छोड़ा था। एक झटके में 56 से सिर्फ छह विधायक मेरे पास बचे थे, जिनके साथ मैंने आगे की यात्रा तय की। मुझे उनकी चिंता है जो मेरे साथ हैं ना कि उनकी जो छोड़ गए।

विपक्षी एकता को झटका

गौरतलब है कि रविवार को महाराष्ट्र में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है उससे विपक्षी एकता को करारा झटका माना जा रहा है। बीजेपी ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष की एकता को तोड़कर रख दिया है। महाराष्ट्र में हुई राजनीतिक फूट का असर सिर्फ एनसीपी को नहीं होगा बल्कि इसका असर बिहार में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों को होने जा रहा है।  

प्रमुख खबरें

क्या आपको भी ऑफिस पहुंचते ही गुस्सा आने लगता है? सावधान! Masked Hypertension और Mental Stress बिगाड़ सकता है आपकी सेहत

Pinarayi Vijayan का बड़ा हमला, बोले- पूरा Vande Mataram गाना RSS Agenda और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ

भारत का सबसे बड़ा Tawang Monastery: हिमालय की गोद में बसी Spiritual खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत का संगम

Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद