NCP का सवाल, महाराष्ट्र में चक्रवात प्रभावित इलाकों का जायजा क्यों नहीं ले रहे PM?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान ताउते दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं जबकि वह पड़ोस के गुजरात और दीव में तूफान प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, ‘क्या यह स्पष्ट तौर पर भेदभाव नहीं है?” गुजरात में देर रात दस्तक देने से पहले, चक्रवात ने कई जान ले लीं और महाराष्ट्र के कई इलाकों खासकर तटीय इलाकों में नुकसान किया है। 

इसे भी पढ़ें: पी305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर मुंबई लौटा आईएनएस कोच्चि

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात के भावनगर पहंचे और बाद में उना, दीव, जाफराबाद और महुवा के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। सर्वेक्षण के बाद, प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक करेंगे। मलिक ने ट्वीट कर पूछा, “आज प्रधानमंत्री मोदी जी दमन, दीव और गुजरात में चक्रवात ताउते से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इससे प्रभावित कुछ इलाकों का क्यों नहीं? क्या यह साफ-साफ भेदभाव नहीं है?” राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाड़ी सरकार की घटक है।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए