By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024
हाल में महाराष्ट्र के बीड से लोकसभा चुनाव जीतने वाले राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता बजरंग सोनवणे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन किया है। यह दावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता ने मंगलवार को किया।
सोनवणे को उनके समर्थक प्यार से बजरंग बप्पा कहते हैं। सोनवणे ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि वे अपनी आखिरी सांस तक शरद पवार के साथ रहेंगे। हाल के लोकसभा चुनाव में, सोनवणे ने बीड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार पंकजा मुंडे को हराया था।