Badlapur school sexual Assault मामले को लेकर NCP शरद पवार का प्रदर्शन, शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध में सुप्रिया सुले भी हुईं शामिल

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर के एक किंडरगार्टन स्कूल में दो युवा लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल के सफाई कर्मचारी द्वारा तीन और चार साल की दो किंडरगार्टन लड़कियों के यौन उत्पीड़न को लेकर शहर में तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद इसे बहाल कर दिया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए बदलापुर में एक टीम भेजेगा।

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: ऋषभ पंत दिल्ली के लिए खेलेंगे या चेन्नई के लिए? सौरव गांगुली ने कर दिया साफ

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की त्वरित अदालत में सुनवाई होगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बदलापुर स्टेशन पर, उग्र प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ‘‘हाय-हाय’’ के नारे लगाते और यौन उत्पीड़न में कथित तौर पर संलिप्त सफाईकर्मी को फांसी देने की मांग करते देखा गया। 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw