राकांपा ने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के लिए केन्द्र पर साधा निशाना, शहर में लगाए होर्डिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

महाराष्ट्र | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ठाणे इकाई ने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘धन्यवाद’’ कहते हुए सोमवार को शहर में होर्डिंग लगा दिए।

होर्डिंग्स में कहा गया है कि एक मार्च 2014 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 रुपये थी और अब इस साल एक सितंबर को बढ़कर 884 रुपये हो गई है। राकांपा की ठाणे इकाई के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा सांसद आनंद परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में मूल्य वृद्धि और इससे नागरिकों को होने वाली परेशानी के मुद्दे को हमेशा टाला है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गणेश उत्सव के मौके पर केन्द्र ने लोगों को यह तोहफा दिया है।

प्रमुख खबरें

Shafali Verma के शतक से Asian Games सेमीफाइनल में India ने बनाए 195 रन

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया