बाल गृहों में बच्चों की देखभाल न होने वाले केजरीवाल की टिप्पणी पर एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कहा- झूठ बोल रहे सीएम

By निधि अविनाश | Mar 27, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि,  ट्रैफिक लाइट पर खड़े बेसहारा बच्चों के लिए स्कूल बनाया जाएगा। इस बयान पर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, दिल्ली के सीएम झूठ बोल रहे हैं। इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट कई महीनों से दिल्ली सरकार को निर्देश दे रहा है लेकिन केवल 1,800 बच्चों का पुनर्वास हो पाया है।

केजरीवाल के इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने जबाव दिया कि, ''माननीय सर्वोच्च न्यायालय नवम्बर माह से बार-बार लगातार सड़क पर रह रहे बच्चों को पुनर्वासित करने का निर्देश दे रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार की अकर्मण्यता से केवल 1,800 बच्चों को प्रक्रिया में लाया गया है। दिल्ली की सड़कों पर रह रहे 73,000 बच्चों की जानकारी दिल्ली सरकार को दो साल पहले दी गई थी, जिसमें से एक भी बच्चे को पुनर्वासित नहीं की गया। इसके लिए की गई समीक्षा बैठकों से दिल्ली सरकार गायब रही।'' उन्होंने आगे लिखा कि, इसको लेकर कोई भी नीति बनाने के निर्देश नहीं दिए गए। अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Kolkata में Suvendu Adhikari ने वाम दलों पर साधा निशाना, लोगों से सनातनी संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया

राजस्थान निकाय चुनाव: Kota नगर निगम में BJP को मिला 55 वार्डों के साथ स्पष्ट बहुमत

Umar Khalid पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए ABVP ने केंद्र से मांगी मदद

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy