'डीजीपी ने कहा, शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर सकते', संदेशखाली मामले पर NCW प्रमुख का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 20, 2024

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि वह स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहाँ को गिरफ्तार नहीं कर सकते क्योंकि 'उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है'। राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात के बाद, शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''यह बहुत बड़ी बात है कि डीजीपी ने मुझसे मुलाकात की। मैं 8वीं-9वीं बार पश्चिम बंगाल आई हूं, और डीजीपी कभी नहीं मिलते हैं। डीजीपी ने माना कि पुलिस में कमी है... हमने सुझाव दिया कि वहां (संदेशखाली में) सभी पुलिस अधिकारियों को बदल दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sandeshkhali Violence: राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, अन्नपूर्णा देवी बोलीं- TMC कार्यकर्ता बन गई है पुलिस

उत्तर 24 परगना जिले का एक गांव संदेशखली, लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी और बीजेपी के बीच नवीनतम टकराव का बिंदु बन गया है। कई महिलाओं ने शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर बंदूक की नोक पर उनके टीएमसी कार्यालय में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सोमवार को संदेशखाली का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की थी। दौरे के बाद शर्मा ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की थी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा