NCW की सदस्य Khushboo Sundar का खुलासा, बताया- जब आठ साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

चेन्नई/जयपुर। अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने कहा है कि जब वह आठ साल की थीं, तब उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था और यह उनके लिए ‘सबसे मुश्किल’ परिस्थिति थी। खुशबू ने हाल में जयपुर में ‘मोजो स्टोरी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘वी द वुमन’ में कहा कि जब वह 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता के खिलाफ बगावत करना शुरू कर दिया। इसके बाद, उनके पिता ने परिवार को बेसहारा छोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जो सबसे मुश्किल चीज मुझे लंबे समय तक परेशान करती रही, जिसे भूल नहीं सकती, माफ नहीं करूंगी, लेकिन उसे पीछे छोड़ कर आगे बढ़ूंगी, वह मेरे बचपन में मेरे पिता द्वारा किया गया यौन उत्पीड़न है। जब एक बच्ची/बच्चे का यौन उत्पीड़न किया जाता है, तब यह उसे जीवन भर कचोटता है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह अपने पिता के खिलाफ खड़ी हुईं क्योंकि ‘‘यदि वह परिवार में रहते तो मैं इतने आगे तक नहीं पहुंच पाती।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं यदि घर में पुरूष से लड़ सकती थी, तो मैं दुनिया का मुकाबला भी बहुत आसानी से कर सकती हूं।’’ तमिल सिनेमा में 1990 के दशक में राज करने वाली खुशबू बाद में राजनीति में आ गईं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा के रजनीकांत और कमल हासन जैसे शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया था। वह कांग्रेस छोड़ने के बाद 2020 में भाजपा में शामिल हो गईं।

प्रमुख खबरें

Neem Karoli Baba Death Anniversary: जानिए Lakshman Narayan Sharma के Neem Karoli Baba बनने का सफर

Bengal CID ने जमीन घोटाले में Sumit Roy को Medinipur कोर्ट में पेश किया

एक या दो नहीं, चारों दिशाओं में अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है भारत, Global Politics के भी जबरदस्त खिलाड़ी बने Modi

सेट पर बंद हुआ कैमरा, बहने लगा खून... जब अमिताभ बच्चन की वजह से अस्पताल पहुंच गये थे विनोद खन्ना, बॉलीवुड की सबसे बड़ी जंग!