गोपाल इटालिया को NCW ने भेजा समन तो भड़के AAP कार्यकर्ता, रेखा शर्मा ने किया यह ट्वीट

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर है। गोपाल इटालिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल था। इसी के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी गोपाल इटालिया को समन भेजा था। हालांकि, महिला आयोग के इस कदम को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात दौरे पर राघव चड्ढा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा 27 वर्षों में थक गई है सरकार

रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट को दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया। वहीं, इटालिया के वायरल वीडियो पर भाजपा आप पर हमलावर है। भाजपा का दावा है इटालिया ने कि मोदी को वोट हासिल करने के लिए “नाटक” करने के लिए कथित तौर पर फटकार लगाई और फिर “नीच आदमी” शब्द का इस्तेमाल किया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस प्रकार की अभद्र का इस्तेमाल किया गया है, वह उसकी पोल खोलता है और उसकी मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री को ‘‘नीच आदमी’’ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सभी लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार