NCW ने Delhi में 21-वर्षीय छात्रा की हत्या का लिया संज्ञान, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पश्चिमी दिल्ली में किराये के मकान में रहने वाली 21 साल की छात्रा और अंशकालिक मॉडल की हत्या का बृहस्पतिवार को स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि उसकी अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसमें फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, घटना की विस्तृत जांच और भौतिक, फॉरेंसिक एवं डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखना शामिल है।

हत्या करने वाला व्यक्ति छात्रा का परिचित था और वह इस बात से नाराज़ था कि छात्रा किसी और से बात कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान (26) के तौर पर हुई है और वह फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कम से कम 15 टीम बनाई हैं।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA