'जो मोदी को है पसंद, उसके साथ है हम', Lok Sabha Speaker को लेकर सहयोगी दलों ने भाजपा को पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन

By अंकित सिंह | Jun 19, 2024

लोकसभा अध्यक्ष चुनाव को लेकर मंथन का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सबसे बड़ी पार्टी है, अपने सहयोगियों से इस पर चर्चा कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न सहयोगियों से स्पीकर पद पर चर्चा के लिए फोन किया है। इसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में छोटे सहयोगियों के साथ चर्चा भी शामिल है। सूत्रों ने बताया है कि एनडीए गठबंधन के सहयोगियों ने उस उम्मीदवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है जिसे भाजपा इस पद के लिए नामित करने का फैसला करती है।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन सहयोगियों को यह भी बताया है कि वे गठबंधन सहयोगियों में से किसी एक को उपाध्यक्ष पद देने के इच्छुक होंगे। हालाँकि, विपक्ष भी इस पद के लिए अपना दावा पेश कर सकता है क्योंकि इसके लिए माँग करने के लिए संख्या बल भी उनके पास है। कुछ सहयोगियों, जिनमें वरिष्ठ सांसद भी शामिल हैं, ने भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार लाने का अनुरोध किया है, जिसमें सर्वसम्मति प्राप्त की जा सके। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के K Suresh हो सकते हैं 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह पद, क्या होता है काम

गठबंधन के सहयोगियों ने सरकार को बताया कि 2014 और 2019 अलग थे जब बीजेपी के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत था। लेकिन इस बार अधिक उत्साही और आक्रामक विपक्ष होगा जिसे अच्छी संख्या का समर्थन प्राप्त होगा। इसलिए, अध्यक्ष पद और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। संसद का विशेष सत्र 24 जून को शुरू होगा। हालांकि यह सत्र मुख्य रूप से लोकसभा में सभी निर्वाचित संसद सदस्यों की शपथ की पुष्टि के लिए है। तीसरे दिन, 26 जून को सोएकर के लिए चुनाव होगा। फिलहाल ओम बिड़ला पिछले पांच साल से लोकसभा अध्यक्ष के पद पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की