NDA में शामिल होने से पहले ही Nitish Kumar को लेकर Chirag Paswan ने जताई नाराजगी, कहा- मेरा नीतिगत विरोध था और रहेगा

By रितिका कमठान | Jan 28, 2024

नीतीश कुमार बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एनडीए में वापसी करने के साथ ही नीतीश कुमार रविवार को मुख्यमंत्री बनेंगे। नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम को आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चिराग पासवान भी बिहार पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर नीतीश की नीतियों के अनुसार ही काम जारी रहा तो यह मतभेद आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता आया हूं कि नीतीश कुमार की नीतियों के कारण ही बिहार में विकास सही दिशा में नहीं हो सका है। बिहार में विकास को रफ्तार नहीं मिली है। बता दें कि बिहार में रविवार को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाने की घोषणा कर दी है। नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया है, जिसके बाद वो नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार है।

शाम को पांच बजे बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें नई सरकार का गठन होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जेपी नड्डा होंगे शपथ ग्रहण में शामिल

इसी बीच कहा जा रहा है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को पटना पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हुए इस राजनीतिक उठा पटक पर काफी अधिक चर्चा हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय