'NDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक', लोकसभा में बोले पीएम मोदी- आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सरकार की कई सफलताएं और सिद्धियां हैं, इनमें एक प्रमुख सिद्धि यह है कि देश निराशा के गर्त से बाहर निकला और आत्मविश्वास की बुलंदी पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज देश का एक-एक नागरिक जानता है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। अनुच्छेद 370 की पूजा करने वाले लोगों ने, वोटबैंक की राजनीति को हथियार बनाने वालों ने, जम्मू-कश्मीर के ऐसे हालात कर दिए थे कि भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता था। मोदी ने कहा कि 370 के जमाने में सेनाओं पर पत्थर चलते थे और लोग निराशा में डूबकर कहते थे कि अब जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि घोटालों का एक दौर था जब यह बात बेशर्मी से सार्वजनिक रूप से स्वीकार की जाती थी कि दिल्ली से 1 रुपया जाता है तो 15 पैसे ही पहुंचते हैं। 1 रुपए में 85 पैसे का घोटाला होता है। उन्होंने कहा कि घोटालों की इस दुनिया ने देश को निराशा की गहराइयों में डुबा दिया था। पॉलिसी पैरालिसिस थी, हम नाजुक स्थिति में थे। अगर किसी गरीब को घर खरीदना हो तो उसे हजारों रुपये की रिश्वत देनी पड़ती थी। गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सांसदों के पास चक्कर लगाने पड़े और फिर भी उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम तीन गुना गति से काम करेंगे, हम तीन गुना ऊर्जा लगाएंगे। हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम देश की जनता को तीन गुना परिणाम देंगे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश पर बरसे भाजपा सांसद संतोष पांडेय, कहा- तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है

उन्होंने कहा कि हम हर क्षेत्र, हर सफलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हमने सिर्फ 10 साल के अंदर भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। और अब, जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं, जल्द ही हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर चमकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम 3× स्पीड के साथ काम करेंगे! हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम 3× शक्ति का संचार करेंगे! हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम 3× परिणाम लाएंगे! उन्होंने कहा कि NDA का तीसरी बार सरकार में आना एक ऐतिहासिक घटना है। आजादी के बाद ये सौभाग्य दूसरी बार इस देश में आया है और 60 साल के बाद आया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प