लोकसभा चुनाव में 400 के पास पहुंच सकता है NDA, जानें अभी हुए चुनाव तो BJP को आएंगी कितनी सीटें

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

अगर अभी चुनाव हों तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 543 लोकसभा सीटों में से 378 सीटें जीत सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के सर्वेक्षण में इस बात का दावा किया गया है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली I.N.D.I.A. ब्लॉक (तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर) 98 सीटें जीत सकता है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी, नवीन पटनायक की बीजेडी और निर्दलीय सहित अन्य को शेष 67 सीटें मिल सकती हैं। 

सबसे शानदार जीत उत्तर प्रदेश में होने जा रही है, जहां भाजपा 74 सीटें जीत सकती है, और उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और अपना दल कुल 80 सीटों में से दो-दो सीटें जीत सकते हैं। शेष दो सीट अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) जीत सकती है। यूपी में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक भी सीट नहीं मिल सकती। अन्य राज्य जहां भाजपा उल्लेखनीय जीत हासिल करने जा रही है वे हैं बिहार (40 में से 17), झारखंड (14 में से 12), कर्नाटक (28 में से 22), महाराष्ट्र (48 में से 25), ओडिशा (21 में से 10) ), असम (14 में से 10) और पश्चिम बंगाल (42 में से 20)।

इसे भी पढ़ें: 7 मार्च को कश्मीर के इतिहास की सबसे बड़ी रैली, PM के स्वागत के लिए Srinagar पूरी तरह तैयार

क्षेत्रीय दलों में, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 21 सीटें जीत सकती है, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) तमिलनाडु में 20 सीटें जीत सकती है, वाईएसआरसीपी 15 सीटें जीत सकती है और टीडीपी आंध्र प्रदेश में 10 सीटें जीत सकती है और बीजेडी ओडिशा की 21 में से 10 सीटें जीत सकती है। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका यूक्रेन में निरर्थक जंग समाप्त करने में मदद के लिए तैयार, लेकिन समझौता आसान नहीं: मार्को रूबियो

अल्फाबेट ने रचा इतिहास: AI और Cloud के दम पर Google की पेरेंट कंपनी को $112.1 Billion का रिकॉर्ड लाभ

Red Sea में Tension के बीच Crude Oil $100 के पार, Global Market में बढ़ी महंगाई की चिंता

Google को जोर का झटका! European Union ने पक्षपातपूर्ण रवैये पर ठोका 89 करोड़ यूरो का बड़ा जुर्माना