NDA अबतक 370 सीट जीत चुका है, सातवें चरण के बाद 400 के आंकड़े को पार करेगा : Khattar

By Prabhasakshi News Desk | May 28, 2024

गुरुग्राम । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए अबतक हुए छह चरणमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 360 से 370 सीट जीत चुका है और सातवें चरण के बाद 400 सीट के आंकड़े को पार कर लेगा। पंचकूला में पार्टी की बैठक के बाद यहां भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खट्टर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में राजग 360-370 सीट जीत चुकी है।

उन्होंने हरियाणा में 25 मई को हुए मतदान के दौरान कथित फर्जी मतदान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोहतक और सिरसा के अलावा एक -दो और जिलों में फर्जी मतदान के मामले सामने आए हैं। यदि कोई (राज्य सरकार का) कर्मी फर्जी मतदान में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, खट्टर बादशाहपुर के दिवंगत निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के आवास पर गए और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। दौलताबाद की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub