NDA सबसे मजबूत और सबको साथ लेकर चलने वाला गठबंधन: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

कोयंबटूर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने यहां मंगलवार को कहा कि राजग विपक्ष की तुलना में अब देश का सबसे मजबूत और सबको साथ लेकर चलने वाला गठबंधन है। वहीं विपक्ष विरोधाभास से ग्रस्त है। राव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि (नरेंद्र) मोदीजी के अलावा कोई भी अन्य नेता पूरे देश और हमारे गठबंधन में स्वीकार्य नहीं होगा। दूसरी तरफ विपक्ष है जिसमें पूरे देश के लिए एक नेता को लेकर स्वीकार्यता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव भाजपा के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे: ममता बनर्जी

राव ने कहा कि राजग अब देश में सबसे मजबूत और सबको साथ लेकर चलने वाला गठबंधन है, जबकि इसकी तुलना में विपक्षी परेशान हैं, असंगठित हैं और विरोधाभास से ग्रस्त हैं। राव ने कहा कि राजग 23-24 मार्च तक समूचे देश के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे देगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लिए प्रत्याशियों के नामों को चार-पांच दिन में मंजूरी दे दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police