राजग सत्ता से निश्चित बाहर होगा; मुख्यमंत्री के रूप में वापसी नहीं करेंगे नीतीश: प्रशांत किशोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बिहार में ‘‘सीट और उम्मीदवारों के नाम तय करने में असमर्थ होने’’ का दावा करते हुए राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार होने की बात कही।

जद (यू) अध्यक्ष के साथ एक चुनाव विश्लेषक और बाद में कुछ समय के लिए पार्टी सहयोगी के रूप में काम कर चुके किशोर ने कहा, ‘‘राजग निश्चित रूप से बाहर होने वाला है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे।’’

किशोर ने कहा, ‘‘जद(यू) के भविष्य को समझने के लिए आपको चुनाव विश्लेषक होने की जरूरत नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने चुनावों की घोषणा से कुछ दिन पहले ही बगावत कर दी थी और नीतीश कुमार की पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से कई उम्मीदवार महत्वहीन थे। इससे उनकी (जदयू) की सीट की संख्या घटकर 43 रह गई थी।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि राजग में ‘‘पूरी तरह से अराजकता’’ की स्थिति है और यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि भाजपा किन सीट पर चुनाव लड़ेगी और जद(यू) कहां अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है।

किशोर ने कहा,‘‘ ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की भी स्थिति बेहतर नहीं है। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और कांग्रेस के बीच कभी न खत्म होने वाला झगड़ा है और कोई नहीं जानता कि राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अब भी उनके साथ है या नहीं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है