इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने वनडे महिला टीम चुनी, कल्पना की तीन साल बाद वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने मुंबई में 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये शनिवार को कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जिसमें विकेटकीपर आर कल्पना की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है। कल्पना भारत के लिये तीन साल पहले श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला में खेली थीं, उन्हें बल्लेबाजी आल राउंडर डी हेमलता की जगह टीम में रखा गया है। कल्पना ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था। वह तानिया भाटिया की जगह टीम में दूसरी विकेटकीपर होंगी। 

यह भी पढ़ें: चेन्नईयिन एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया

वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय महिला टीम इस प्रकार है : 

मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), आर कल्पना (विकेटकीपर), मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी और पूनम राउत। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश : 

स्मृति मंधाना (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्य, एस मेघना, भारती फूलमाली, कोमल जनजाद, आर कल्पना, प्रिया पूनिया, हरलीन देयोल, रीमालक्ष्मी एक्का, मनाली दक्षिनी, मीनू मनी, तनूजा कंवर। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह