चक्रवाती तूफान ‘Tauktae’ से निपटने की तैयारी, NDRF ने पांच राज्यों के लिए 53 दल किए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘तौकते’ से निपटने के लिए 53 दलों को तैयार किया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में इन दलों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन 53 दलों में से 24 दलों को पहले ही तैनात कर दिया गया है जबकि शेष को तैयार रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: आपसी झड़प में एक बंदी ने दो कैदियों की गोली मारकर की हत्या

उसने बताया कि इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम गुजरात और पाकिस्तानी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि यह 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है। इस चक्रवात को ‘तौकते’ नाम म्यांमा ने दिया है। यह भारतीय तट पर इस साल पहला चक्रवाती तूफान होगा।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah Sting Case: दिल्ली में खरीदा मोबाइल HD Kumaraswamy के घर सौंपा गया, बेंगलुरु पुलिस का दावा

Kajal Dhochak भारी वजन वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

Tammer Boxing Tournament में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, 4 स्वर्ण समेत 14 पदकों से शीर्ष पर रहा देश

Bangladesh में परिधान श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने बनाया Wage Board